बक्सर: दानापुर पंडित दीनदयाल रेलखंड के बक्सर-बरूणा रेलवे स्टेशन के बीच काम के दौरान मजदूर घायल
Buxar, Buxar | May 2, 2025 दानापुर मंडल के बक्सर-बरूणा रेलखंड पर ट्रैक पर कार्य करने के दौरान हादसा हो गया. जिसमें दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को ठेकेदार द्वारा उपचार के लिए पटना ले जाया गया. यह घटना बक्सर-बरुणा रेलखंड के किलोमीटर 653/10-08 पर डिस्टैचिंग कार्य के दौरान शुक्रवार की पूर्वाहन 10:00 बजे की है. जानकारी के अनुसार ठेकेदार के अधीन मजदूर काम कर रहे थे.