बक्सर: बक्सर समाहरनालय में हुई बैठक में सरकारी विद्यालयों की साफ-सफाई का मुद्दा उठा, डीइओ पर नाराजगी दिखाई
Buxar, Buxar | May 2, 2025 दिशा की समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को अपराह्न 1:00 से हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता सांसद सुधाकर सिंह ने की. बैठक में गत बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन करने का फैसला लिया गया. वही इस बैठक में लिए गए निर्णय का अनुमोदन किया गया. बैठक में सांसद सुधाकर सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय की जमकर क्लास लगायी.