पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम हाउस से दिल्ली के लिए रवाना, डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार से मिलेंगे
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रविवार सुबह करीब 10:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में डॉक्टर मनमोहन सिंह के परिवार से मिलेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार का यह दौरा दो दिवसीय है। दिल्ली में वह कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।