पटना ग्रामीण: महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन, सुबह करीब 9 बजे हार्ट अटैक आया
रविवार की सुबह करीब 9 बजे महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व IPS किशोर कुणाल का निधन हो गया है। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। उसके बाद तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। किशोर कुणाल बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के समधि भी थे। अशोक चौधरी की बेटी शांभवी की शादी किशोर कुणाल के बेटे से हुई है।