शिवहर: उत्पाद विभाग का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे पुलिस कर्मी, पुराना डीएम आवास के सामने की घटना
उत्पाद विभाग के वाहन आज दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. जहां गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए हैं. यह घटना शिवहर मुजफ्फरपुर पथ में पुराना डीएम आवास के सामने हुई है. जहां गाड़ी साइड लेने दौरान नाला में गाड़ी चला गया. गरीमत रही कि ड्राइवर ने सूज भुज से गाड़ी को पलटने से बचा लिया और सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बाहर निकल गए हैं. जिसे बड़ा हादसा टल गया है।