शिवहर: जिला के विभिन्न गाँव में जीविका दीदी के द्वारा निकाला गया मतदाता जागरूकता अभियान
शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है. जिसको लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाई जा रही है. डीएम पंकज कुमार ने बताया कि आज जिले के विभिन्न गांव में जीविका दीदी के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान निकाली गयी है. इस दौरान जीविका दीदी डोर टू डोर जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि 25 मई को घर से बाहर निकलेंगे और सभी लोग मतदान करेंगे।