शिवहर: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में नगर थाना में दो व्यक्ति पर किया गया प्राथमिक की दर्ज
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. सरकारी जमीन पर पोस्टर लगाकर प्रचार करना दो व्यक्ति को महंगा पड़ गया है. जहां सदर सीओ अनामिका कुमारी के बयान पर नगर थाना में धर्मेंद्र कुमार व अनिल कुमार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिमसें कहा है कि शिवहर मीनापुर पथ में सरकारी जमीन पर पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा था।