शिवहर: आचार आचार संहिता उल्लंघन मामले में नगर थाना में राजद प्रत्याशी ऋतु जयसवाल के पति समेत तीन नामजद, 35 अज्ञात पर FIR दर्ज
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नगर थाना में राजद प्रत्याशी रितु जायसवाल के पति अरुण कुमार समेत तीन नामजद और 35 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया है कि कल मातृ शिशु अस्पताल में लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार और धरना प्रदर्शन किया गया था. जहां सीओ अनामिका कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।