फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने गोवर्धन की ठार से दो शातिर चोरों को पकड़ा; तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद
थाना दक्षिण पुलिस ने थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीबन को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गोवर्धन की ठार क्षेत्र से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और कुल 6,000 की नकदी बरामद की गई है।