फिरोज़ाबाद: गांव कनवारा के समीप दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना खेरगढ़ क्षेत्र के गांव कनवारा के समीप तेज रफ़्तार के चलते बड़ा हादसा हुआ है। दो बाइको की भीषण टक्कर में मोहित ऒर आकाश नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हुये है। मोके पर पहुंची पुलिस नें एम्बुलेंश की मदत से घायलो को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहाँ दोनों घायलों की हालत बेहद नाजुक होने पर आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।