फिरोज़ाबाद: पचवान कॉलोनी इलाके में एक शख्स ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के पचवान कॉलोनी में रहने वाले रामू नामक शक्स नें फांसी लगा ली। जैसे ही घटना का परिजनों को पता चला तो फांसी के फंदे से उतारकर सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों नें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामू के सुसाइट करने के पीछे की बजह साफ नही हो सकी है।