फिरोज़ाबाद: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आशिक को दक्षिण पुलिस ने किया गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को थाना दक्षिण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रजत गुप्ता (26), निवासी पेंगोरिया वाली गली, सेक्टर-2 सुहागनगर, पर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए थे। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जैन मंदिर चौराहा से गुरूवार सुबह 11 बजे क़रीबन आरोपी को दबोच लिया।