फिरोज़ाबाद: कलयुगी पिता की दरिंदगी: नाबालिग बेटी को पीट-पीटकर लहूलुहान किया, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शराबी पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में धुत था और घरेलू विवाद के बीच बेटी को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह लहूलुहान हो गई।