मुलाना: अंबाला लोकसभा सीट से बंतो कटारिया को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर मुलाना से पूर्व विधायक संतोष ने की मुलाकात
Mulana, Ambala | Mar 15, 2024 अम्बाला लोकसभा सीट से पूर्व में सांसद रहे रत्नलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को भाजपा द्वारा अम्बाला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है जिस के बाद अम्बाला में खुशी की लहर है। मुलाना हल्का से पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान ने इस मौके पर अम्बाला में बन्तो कटारिया से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उन का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने उन की जीत की कामना की