मुलाना: नायब सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुलाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Mulana, Ambala | Mar 13, 2024 नायब सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुलाना बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। बाजार में एक दूसरे को लड्डू खिला मुह मीठा कराया गया। इस दौरान बाजार से लेकर देवी मंदिर तक पैदल मार्च निकाला गया। इस पैदल मार्च में मुलाना से पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, मुलाना सरपंच प्रवीन, समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।