मुलाना: MM यूनिवर्सिटी मुलाना में थार में सवार होकर आए कुछ युवकों ने लॉ के छात्र को पीटा, केस दर्ज
Mulana, Ambala | Mar 11, 2024 MM यूनिवर्सिटी मुलाना से लॉ की पढ़ाई कर रहे एक छात्र के साथ थार में सवार होकर आए कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पारस निवासी राजौंद ने इस मामले की शिकायत मुलाना पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।