मुलाना: मुलाना उपतहसील में नायब तहसीलदार का हुआ तबादला, आलमगीर होंगे मुलाना उपतहसील के नए नायब तहसीलदार
Mulana, Ambala | Mar 10, 2024 मुलाना उपतहसील में नायब तहसीलदार महिंद्र सिंह का तबादला हो गया। इस के साथ ही साहा के नायब तहसीलदार अमित वर्मा का भी तबादला हुआ है। अमित वर्मा को शहजादपुर तहसील का नायब तहसीलदार लगाया गया है। वहीं मुलाना में महिंद्र सिंह के तबादले के बाद आलमगीर को मुलाना उपतहसील में नायब तहसीलदार लगाया गया है।