मुलाना: टीबी मुक्त अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मुलाना क्षेत्र में चलाया गया वेक्सिनेशन अभियान
Mulana, Ambala | Mar 14, 2024 टीबी मुक्त अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलाना द्वारा मुलाना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वेक्सिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक हजार से अधिक लोगों का वेक्सिनेशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि 10 प्लस की आयु के सभी लोगों को BCG का इंजेक्शन अवश्य लगवाना चाहिए।