लालगंज: हलिया, भटवारी, हथेड़ा से एआरटीओ ने पांच वाहनों को सीज कर थाना अभिरक्षा में कराया खड़ा
हलिया थाना क्षेत्र के हलिया, भटवारी, हथेड़ा से एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने पांच वाहनों का फिटनेस फेल, टैक्स, परमिट फेल होने पर सीज की कार्यवाही करते हुए सोमवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे हलिया थाना अभिरक्षा में खड़ा कराया है। एआरटीओ ने बताया मार्च माह के अभियान के तहत पांच वाहनों को सीज की कार्रवाई करते हुए थाना अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।