छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में गणेश चतुर्थी की धूम, जगह-जगह विराजे गणपति
कस्बे सहित आस पास के गांव में जगह-जगह गणेश जी के दरबार सजे। गणपति की प्रतिमाएं लोगो ने अपने घरों में विरजमान किये। बिजासन सेवा समिति टगर द्वारा गाजो बाजो से गणेश लाये चौराहे पर झांकी सजाई। गणेश मंदिरो पर सवेरे से ही दर्शन के लिए भक्तों का ताता लगा रहा। गणपति नवयुवक मंडल द्वारा पूजन के बाद निकाली गई शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही।