बिछिया: बिछिया विधानसभा में कांग्रेस की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी
बिछिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बुधवार, 23 सितंबर को रात करीब 7:30 तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया की कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस कार्यालय में चली। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक मे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे l