सिवनी: अकबर वार्ड में जनविश्वास अभियान, नपा अध्यक्ष ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Seoni, Seoni | Aug 21, 2026 सिवनी के अकबर वार्ड क्रमांक-3 में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शुक्रवार को अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत हर शुक्रवार वार्डों में जनसंवाद कर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।