कोलायत: नोखड़ा पंचायत में सरपंच गणेश चंद सोनी सहित सभी वार्ड पंचों ने संभाला पदभार, 36 कौम के साथ विकास का लिया संकल्प
ग्राम पंचायत नोखड़ा में नव निर्वाचित सरपंच गणेश चंद सोनी सहित उपसरपंच मोडाराम ओड एवं सभी निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पंचों ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने गांव के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया