सहारनपुर: कलेक्ट्रेट मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सहारनपुर में अलर्ट, जुमे की नमाज को लेकर एसएसपी ने लिया जायजा
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को 11:30 बजे जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर से लेकर देहात तक संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में पुलिस, आरआरएफ, पीएसी और विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।