भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत निहारिका रौतेल को लाभ प्रदान किया गया। जनजाति कार्य विभाग की भगवान बिरसा मुंडा रोजगार योजना के तहत ग्राम किरगी निवासी हरेंद्र प्रताप सिंह को सुपर मार्केट इकाई के लिए, ग्राम किरगी के श्री अभिजीत सिंह मरावी को जिम सेंटर के लिए, ग्राम रौसरखार के प्रीतम सिंह को टैक्सी के लिए, बाराती अमरकंटक निवासी कुणाल पनारिया को प्रिंटिंग प्रेस के लिए, चक्की टोला दमेहड़ी के लवकुश सिंह को किराना व्यवसाय के लिए, ग्राम लालपुर के इंद्रपाल सिंह को हार्डवेयर व्यवसाय के लिए, ग्राम देवरा के अशोक सिंह को पोल्ट्री फार्म के लिए तथा प्रेमवती पनिका को ऑटो रिक्शा के लिए बैंक ऋण राशि का प्रतीकात्मक चेक जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य अतिथि गणों द्वारा प्रदान किया गया प्रदान किया गया।
#anuppur
@jansamparkmp
1 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026