👉#राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक में साझा किया अपना विजन
--#छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया। साथ ही विद्यार्थियों के हित में संचालित गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह मौजूद रहीं। शुरुआत में प्राचार्य और स्वाति सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बैठक में कुलपति प्रो. पीबी सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय के समस्त फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
स्वाति सिंह