👉#दीपावली से पूर्व निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की धनराशि प्राप्त होने से लाभार्थी महिलाओं के खिले चेहरे
--#निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी योजना के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन
शाहजहांपुर।निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी योजना के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना तथा जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं ने देखा और सुना। इसके उपरांत वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जिलाधिकारी ने निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल हेतु सब्सिडी के रूप में प्राप्त धनराशि के प्रतीकात्मक चेक लाभार्थियों को वितरित किए तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में सरकार द्वारा यह घोषणा की गई थी कि होली एवं दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक-एक निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा दीपावली के अवसर पर प्रदेश के 3 लाख 62 हजार 874 उज्ज्वला लाभार्थियों को यह सौगात दी गई है। लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी की धनराशि अंतरित की गई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों एवं जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी गरीब परिवारों की कठिनाइयों को भली-भांति समझते हैं। इसी संवेदनशीलता के दृष्टिगत उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पूर्व निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों एवं समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब से गरीब व्यक्ति के घर में भी दीपावली, होली एवं अन्य त्योहार खुशहाली और उल्लास के साथ मनाए जा सकें।कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
DM Shahjahanpur
Suresh Kumar Khanna
Shahjahanpur Cdo
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 3, 2026