कोंडागांव: ग्राम बम्हनी के ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान नवजात शिशु की हुई थी मौत
कोण्डागांव जिला अंतर्गत ग्राम बम्हनी पुजारी पारा के ग्रामीणों ने सोमवार को कोंडागांव कलेक्टर से पीएचसी में पदस्थ डॉ. रूकमणी उपाध्याय पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनका तबादला करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 12 सितंबर को एक गर्भवती महिला को अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे जिसके कारण प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मृत्यु हो गई।