कोंडागांव: भुमका गांव में 37 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बड़ेडोंगर पुलिस ने किया मर्ग कायम
फरसगाँव क्षेत्र के ग्राम भुमका निवासी जगनाथ नेताम पिता बच्चू नेताम में रविवार की रात करीब10:30 बजे अपने घर के कमरे में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सोमवार को सुबह करीब 7 बजे परिजनों को घटना की जानकारी लगने पर बड़ेडोंगर थाने में सूचना दिये,बड़ेडोंगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पंचनामा बाद शव का फरसगाँव के चीरघर में पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों सौपा