कोंडागांव: केरावाही के पुजारीपारा के ग्रामीणों ने कलेक्टर से की नवीन पंचायत की मांग, कहा- सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत केरावाही अंतर्गत पुजारीपारा के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वही कतिथ तौर पर मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने आज सोमवार दोपहर 2:00 बजे जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को नवीन पंचायत की मांग करते हुए एक ज्ञापन पत्र सौंपा है। उन्हें विकास कार्यों जैसे सड़क, नाली, पेयजल आदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है।