कोंडागांव: गट्टीपलना में ठाकुर जोहरनी कार्यक्रम में गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर फरसगांव पुलिस ने मोबाइल मालिक को सुपुर्द किया
कोंडागांव जिले के फरसगाँव क्षेत्र के गट्टीपलना में आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में रूपेश कुमार मरकाम निवासी बेड़मा जो वर्तमान में फरसगाँव मे रहता है , जिसका मोबाइल फोन ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में गुम हो गया था,जिसे फरसगांव थाना पुलिस ने सूचना के चंद घण्टो में ही खोजकर सकुशल मोबाइल को रविवार की शाम 7 बजे उसके मालिक रूपेश को सुपुर्द किया।