कोंडागांव: कोसारटेडा विस्थापितों ने आवासीय पट्टे के लिए उठाई आवाज, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन
कोंडागांव जिले के कमेला ग्राम पंचायत अंतर्गत कोसारटेडा विस्थापितों ने आज सोमवार 3 बजे जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर जनदर्शन में एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान विस्थापितों ने बताया कि उन्हें शासन प्रशासन द्वारा वन भूमि पर बसाया गया था। लेकिन अब आवासीय पट्टे की मांग करने पर वन विभाग का कहना है कि उनका कब्जा 2005 के बाद का है। कलेक्टर से पट्टे की मांग की गई है।