बहराइच: गुलामअलीपुरा से खाता धारकों के पैसों का गबन करने वाले बीसी संचालक को थाना दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
चांदपुरा चौराहा के पास स्थित शाहीन मार्केट में संचालित बैंक ऑफ़ इंडिया से संबंधित बीसी प्वाईंट के तहत खाता धारकों का रुपए बैंक में जमा करने के नाम पर खाता धारकों से प्राप्त धनराशि का गबन कर भाग जाने के मामले में दर्ज एफआईआर मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने मंगलवार सुबह बताया कि आरोपी बीसी संचालक को गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना कर दिया गया है।