लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में दो जगहों छापेमारी कर एक शराब तस्कर एवं दो शराबी को किया गिरफ्तार
शनिवार अपराह्न 4:48 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार किऊल थाना क्षेत्र में बंशीपुर मुसहरी गांव से 4.2 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले मदन मांझी को गिरफ्तार किया गया. इधर लखीसराय लाली पहाड़ी से हसनपुर गांव के रहने वाले गोपाल राम एवं मकुन रजक को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया.