सेन्हा: नवोदय विद्यालय में उपायुक्त ने की बैठक, छात्रों की सुविधाओं, सड़क चौड़ीकरण और रैगिंग रोकथाम पर चर्चा
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना में शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां, उप विकास आयुक्त ,भवन निर्माण विभाग के अभियंता,सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।