जिलाधिकारी ने किया नगर आयुक्त के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण
आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार के साथ मोतिहारी के गांधी मैदान का निरीक्षण किया गया एवं वहां पर स्ट्रीट लाइट की स्थिति देखी गई। जहां-जहां भी अंधेरा था या स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी थी उसको शीघ्र ठीक कराने अथवा अन्य स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा इसी क्रम में गांधी मैदान में लगे हुए जिम संबंधी इक्विपमेंट एवं चिल्ड्रन पार्क का भी अवलोकन किया गया एवं जो भी इक्विपमेंट खराब हुए हैं सभी को ठीक करा देने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary
11 views | East Champaran, Bihar | Oct 30, 2026