आज दिनांक 31-10-26 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में वाड्स फाउंडेशन (WADS Foundation) / यूनिसेफ द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ODF सस्टेनेबिलिटी (खुले में शौच से मुक्त स्थिति की स्थिरता) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।
कार्यशाला में निदेशक (डीआरडीए), यूनिसेफ के प्रशिक्षक, जिला स्वच्छता टीम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूनिसेफ के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को ODF सस्टेनेबिलिटी पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उद्घाटन सत्र में जिलाधिकारी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत निर्मित सभी परिसंपत्तियों (Assets) के रख-रखाव एवं संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि इनका दीर्घकालिक उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत सामुदायिक शौचालय के निर्माण का लोकेशन सही जगह पर चुना जाए ताकि इसका आधिकारिक उपयोग हो सके और जो भी शौचालय बने हैं उसका उपयोग हो इसे सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही जहां मेंटेनेंस की आवश्यकता है उसे ठीक करा दिया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को भी देख लेने की बात कही गई एवं वहां कायाकल्प अभियान अंतर्गत कार्यों को शीघ्र पूरा करा देने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा नए आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण से संबंधित भूमि का प्रस्ताव संबंधित अंचल अधिकारी से मिलकर शीघ्र प्राप्त कर लेने का निर्देश भी दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि ODF सस्टेनेबिलिटी को व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से लोगों की आदत में शामिल किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर दैनिक जीवन की आदत बनाने से ही ODF स्थिति को स्थायी रूप से बनाए रखा जा सकता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar