गुना: धरनावदा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते हुए कंडीपुरा ऑटो सहित तस्कर को किया गिरफ्तार
गुना में धरनावदा थाना पुलिस ने ऑटो से अवैध शराब तस्करी करते आरोपी गोलू कुशवाहा ग्राम मुरादपुर जिला गुना को गिरफ्तार किया है। 2 अक्टूबर को थाना प्रभारी ने बताया, 1 अक्टूबर को सूचना पर ग्राम कुंडीपुरा रास्ते पर घेराबंदी कर पकड़ा है, ऑटो में दो प्लास्टिक की कैनो में 67 लीटर अवैध कच्ची शराब और तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को जप्त किया। मामला दर्ज कर जांच जारी है।