कचहरी रोड पर पुलिस का शिकंजा, 2.3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खलीलाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कचहरी रोड मोड़ के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.3 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान श्रेयांश पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय अष्टभुजा पाण्डेय निवासी कोल्हुआ थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, हाल मुकाम बंग्लाताल थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 470/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।