गावां: थाना दिवस पर सात मामलों का हुआ निष्पादन
Gawan, Giridih | Jul 6, 2026 गावां थाना में थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस पर विभिन्न गांवों से 16 मामले आए। जिसमें सात मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। बाकी बचे मामले को अगले थाना दिवस पर जांच पड़ताल कर सामाधान करने की बात कही गई।