गुना नगर: गर्मी के मौसम को देखते हुए गुना रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का RPF, स्टेशन प्रबंधक और रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण
गुना रेलवे स्टेशन पर गर्मी के मौसम को देखते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। गुना से ZRUCC मेंबर सुनील आचार्य ने बताया, स्टेशन प्रबंधक, RPF और स्टेशन कमर्शियल एसएस ने स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। वाटर कूलर, एयर कूलर, साफ सफाई एवं लिफ्ट सहित यात्रियों को छांव में बैठने की व्यवस्था देखी। और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।