गुना नगर: गुना में महिलाओं ने किया दसमाता का व्रत, पीपल के पेड़ की सात तरह के अनाज चढ़ा कर की पूजा
गुना में होली के त्योहार के बाद व्रतो के क्रम में महिलाओ ने दशमाता का व्रत किया। यह व्रत घर परिवार की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा का विधान शास्त्रो में बताया गया है। महिलाओं ने 7 तरह के अनाज, हलवा, पुड़ी सहित अन्य व्यंजनों से पीपल के पेड़ की पूजन किया। परिक्रमा लगाई परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।