गुना नगर: बांसखेड़ी में किराना दुकान के पास से कैंट पुलिस ने ₹1.16 लाख की 11.59 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गुना में कैंट थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है। थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि बांसखेड़ी में किराना दुकान के पास से एक स्मैक तस्कर आमिर खान निवासी घोसीपुरा को पकड़ा गया है। इसके पास से 1 लाख 16 हजार रुपये की 11.59 ग्राम स्मैक जब्त की गई है।