गुना नगर: नानाखेड़ी से श्रीराम कॉलोनी तरफ जा रही एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, दबाने से एक व्यक्ति हुआ घायल
गुना में नानाखेड़ी तरफ से श्रीराम कॉलोनी जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। श्रीराम कॉलोनी निवासी हेमराज अहिरवार ने बताया, नानाखेड़ी सब्जी मंडी से सब्जी लेकर ऑटो में बैठकर श्रीराम कॉलोनी घर आ रहा था। रास्ते में ऑटो पलट गई। दबने से वह गंभीर घायल हो गया, घायल हेमराज अहिरवार जिला अस्पताल में भर्ती है। शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।