गुना नगर: शासकीय पीजी महाविद्यालय में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण है जारी
शासकीय पीजी महाविद्यालय में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण जारी है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में महिला मास्टर ट्रेनर्स और मतदान दल के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 2 अप्रैल से शुरू हुआ है और 6 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगा।