महोबा तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहम्मद मोईनुल इस्लाम कि अध्यक्षता में सदर तहसील महोबा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में आई 18 शिकायतों में से 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा अन्य शिकायतों के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।