किशनगंज: जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया
किशनगंज बिहार विधान सभा आम निर्वाचन को लेकर DM सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में शनिवार को 4 बजे समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी पीठासीन पदाधिकारियों एवं नामित अधिकारियों को संबोधित करते हुए DM ने कहा कि निर्वाचन की सभी प्रक्रियाएं भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षण एवं निगरानी में संपन्न होती हैं।