सोनकच्छ: गंधर्वपुरी में शॉर्ट सर्किट से किसान के खेत में आग, फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, भुंसा जला
Sonkatch, Dewas | Mar 23, 2026 ग्राम गंधर्वपुरी में सोमवार शाम चार बजे ट्रांसफार्मर में हुए फॉल्ट से किसान के खेत में आग लग गई। जानकारी के अनुसार किसान सद्दाम पटेल के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली, जिससे खेत में रखा गेहूं का भूसा आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही समय रहते आग पर काबू पा लिया वर्ना पास के गेंहू के खेत भी आग की चपेट में आजते।