सदर: गंगा में नहीं होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, वाराणसी शहर में 15 स्थल किए गए निर्धारित
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2026 गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नदी में नहीं होगा। नगर निगम ने शहर के आठ जोनों में 15 विसर्जन स्थल चिह्नित किए हैं। मवैया पोखरे पर रोक के बाद रंगील दास पोखरा, सोयेपुर पोखरा और सारंगनाथ तालाब सहित वैकल्पिक स्थलों पर व्यवस्था की जा रही है।