पूरनपुर: गांव सिरसा में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, 5 लोग हुए घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी सुरेश चंद्र पुत्र मनोहर लाल ने मंगलवार को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। शादी समारोह में उमेश ने शराब के नशे में हंगामा किया इस दौरान वहां उसकी कुछ कहासुनी हो गई थी। इस बात की रंजिश वह अपने भाई सुरेश चंद्र से मानने लगा और घर में घुसकर सभी की पिटाई कर दी।